गाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी जिला एवं विधानसभा के विभिन्न पदों पर सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमे वाराणसी, आजमगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी बुझारत राजभर के प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया। बुझारत राजभर ने संगठन के कार्यो की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि बहन जी के निर्देश पर आप लोग गांव-गांव जाकर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करें। लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें। बहन जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर कार्यकर्ता जी-जान से लग जाये। इस देश की और प्रदेश की सरकार को सत्ता से बेदखल कर देशहित में बेरोजगारी, महंगाई और जुल्म से मुक्ति दिलायें। इस अवसर पर मनोज विद्रोही, रामसोच राजभर, रामप्रकाश भारती, गुड्डू, सुबोध गौतम दरोगा, आदित्य कुशवाहा, रमाशंकर चौहान, रामजी कुशवाहा, राजेंद्र राजभर, आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अजय भारती ने किया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्प
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..