Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रीता विश्वकर्मा नामित होने पर सपाईयो में हर्ष

गाजीपुर: महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रीता विश्वकर्मा नामित होने पर सपाईयो में हर्ष

गाजीपुर। रीता विश्वकर्मा जी को समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नामित किये जाने पर कार्यकर्ताओं ने  आज पार्टी कार्यालय समता भवन पर जतायी खुशी और इस मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी और महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह जी के प्रति आभार जताया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव जी ने उनके मनोनयन पर खुशी का इजहार करते कहा कि रीता जी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनने से  जनपद का सम्मान तो बढ़ा ही है, इस मनोनयन से पार्टी को मजबूती  भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है इसके बावजूद समाजवादी पार्टी ने जब भी अवसर मिला है हमेशा पिछड़ों का सम्मान और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। भाजपा का पिछड़ा प्रेम तो दिखावा है। इनका पिछड़ा प्रेम केवल चुनाव के वक्त दिखता है। अखिलेश जी के मुख्यमंत्री पद से हटने पर मुख्यमंत्री निवास को गंगाजल से धोकर मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश करने वाले लोगो  से हम पिछड़ा वर्ग का हितैषी होने की उम्मीद कैसे कर सकते है। जिनके मन में पिछड़ों के प्रति इतनी घृणा और नफ़रत हो उनका पिछड़ा प्रेम केवल चुनावी ही हो सकता है।इस अवसर पर मुख्य रूप से आमिर अली, रविन्द्र प्रताप यादव, रामवचन यादव,अरुण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, अशोक कुमार बिंद, निजामुद्दीन खां, राजेश कुमार यादव, नरेंद्र कुशवाहा, दिनेश यादव,बाबी चौधरी , रामाशीष यादव,आदि उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …