Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: इलेक्ट्रिशियन और टेलरिंग के प्रशिक्षण के लिए आवेदन जारी

गाजीपुर: इलेक्ट्रिशियन और टेलरिंग के प्रशिक्षण के लिए आवेदन जारी

गाजीपुर। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया है कि जनपद में औद्योगिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से उद्योग निदेशालय, उ0प्र0 कानपुर के तत्वाधान में नवयुक्त, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों में कुशलता (तकनीकी) बढ़ाने हेतु 04 माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यलय, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र गाजीपुर के माध्यम से वेबसाइट https://diupmsme.upsdc.gov.in व https://msme.up.gov.in पर दिनांक 20.08.2023 तक ट्रेड इलेक्ट्रिशियन एवं टेलरिंग हेतु आनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते है अतः अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियोंसे अनुरोध है कि उक्त तिथि तक आनलाईन आवेदन करना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र गाजीपुर से सम्पर्क किया जा सकता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: UFBU ने 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय बैंक की हड़ताल स्थगित

गाजीपुर! यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को …