गाजीपुर। भारत विकास परिषद की शाखा गाजीपुर व मौनी बाबा नन्दगंज के पदाधिकारियों की बैठक संयुक्त बैठक क्षेत्रिय संगठन मंत्री वरिष्ठ प्रचारक विक्रांत खंडेलवाल ने ली। जिसमे दोनो शाखाओं के अध्यक्ष सुजीत यादव और शिव कुमार ने अपनी रिपोर्ट पेश की ।इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की अध्यक्षता करते हुवे सबका स्वागत अभिनंदन किया ।क्षेत्रिय संघठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद का सही मतलब है भारत का विकास करना न कि इस प्लेटफार्म पर राजनीति करना । ये गैर राजनीति संगठन है हाँ इसमे किसी भी दल के लोग सदस्य जरूर बन सकते है परंतु सिर्फ सेवा भाव के लिए ।बहुत ही जल्द नए सदस्यों की एक वर्कशाला लगेगी जिसमे सभी लोग अभ्यास करेगे ।इसी के साथ दोनो शाखा का समन्यव सयोंजक डॉक्टर अरुण कुमार राय आजाद को बनाया गया ।इस अवसर पर मौनी बाबा के सचिव प्रवीण पंकज , कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंह लव ,महिला संयोजिका कुम कुम श्रीवास्तव सह सयोजिका किरण त्रिपाठी इसी के साथ गाजीपुर शाखा सचिव जितेन्द्र मोहन कृष्ण, महिला सयोजिक डॉक्टर उमा शर्मा कोषाध्यक्ष कृष्ण तिवारी ,सह मिडिया प्रभारी अनुपम आनन्द श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष अनिल उपाध्याय प्रमोद कुमार राय आदि लोग उपस्थित थे।
Home / ग़ाज़ीपुर / भारत विकास परिषद का सही अर्थ भारत का विकास करना ना कि राजनीति करना- विक्रांत खंडेलवाल
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्प
गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..