गाजीपुर। लालसा इंटरनेशनल स्कूल में “प्री स्कूल” के बच्चो का शानदार एवं उत्साहवर्धक प्रदर्शन आज लालसा इंटरनेशनल स्कूल में प्री स्कूल क्लास (नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी)के बच्चो के बीच कनेक्ट द डॉट्स पहेली का आयोजन किया गया जिसमे स्कूल के बच्चे प्रतिभागी रहे। इस अनोखी प्रतियोगिता में बच्चों के कठिनाई स्तर को ध्यान में रखते हुए निम्नतम से अधिकतम बिंदुओं के प्रयोग के साथ अद्भुत जलीय जीव बनाने , रंग भरने, चित्रकारी और गिनती कौशल में सुधार करने साथ ही साथ समन्वय, तर्क कौशल , पेंसिल पर नियंत्रण बनाए रखने जैसे बिंदुओं को शामिल कर प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान क्लास यूकेजी की छात्रा दीपिका चौहान, द्वितीय यूकेजी के अनूप विश्वकर्मा, तृतीय यूकेजी के तेजस्वी मिश्रा रहे ।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार
गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..