गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी जमानिया के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 17.07.2023 को स्वाट टीम व थाना नगसर हाल्ट की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 13/2023 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित वांछित 10000 रु0 का इनामिया सूरज सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह नि0 बरेहता थाना सादात जनपद गाजीपुर उम्र करीब 28 वर्ष को 01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद कारतूस .315 बोर के साथ असाँव नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 37/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
जमानिया पुलिस ने संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों के खिलाफ किया सघन चेकिंग
गाजीपुर। जमानिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ पाण्डेय मोड पर संदिग्ध …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..