Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / दिव्‍य ज्‍योति जागृति संस्‍थान के तत्‍वावधान में हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्‍सव का कार्यक्रम

दिव्‍य ज्‍योति जागृति संस्‍थान के तत्‍वावधान में हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्‍सव का कार्यक्रम

गाजीपुर। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में कान्हा हवेली,महुआबाग जिला गाजीपुर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव का दिव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां वार्षिक महोत्सव पिछले 20 वर्षों से संस्थान के माध्यम से गाजीपुर में आयोजित किया जाता रहा है। दिल्ली से पधारी दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज जी की साध्वी शिष्याओं ने  कार्यक्रम को संबोधित किया। साधकों को संबोधित करते हुवे साध्वी सुषमा भारती जी ने गुरु पूर्णिमा की विशेषता एवं गुरु की महिमा का व्याख्यान किया। साध्वी जी ने कहा शताब्दियों पूर्व, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को महर्षि वेद व्यास जी का अवतरण हुआ था। वही वेद व्यास जी, जिन्होंने वैदिक ऋचाओं का संकलन कर चार वेदों के रूप में वर्गीकरण किया था। 18 पुराणों, 18 उप-पुराणों, उपनिषदों, ब्रह्मसूत्र, महाभारत आदि अतुलनीय ग्रंथों को लेखनीबद्ध करने का श्रेय भी इन्हें ही जाता है। व्यास जी के लिए प्रसिद्ध है- व्यासोच्छिष्ठम् जगत सर्वम् अर्थात ऐसा कोई विषय नहीं, जो महर्षि वेद व्यास जी का उच्छिष्ट या जूठन न हो। ऐसे महान गुरुदेव के ज्ञान-सूर्य की रश्मियों में जिन शिष्यों ने स्नान किया, वे अपने गुरुदेव का पूजन किए बिना न रह सके। अब प्रश्न था कि पूजन किस शुभ दिवस पर किया जाए। एक ऐसा दिन जिस पर सभी शिष्य सहमत हुए, वह था गुरु के अवतरण का मंगलमय दिवस। इसलिए उनके शिष्यों ने इसी पुण्यमयी दिवस को अपने गुरु के पूजन का दिन चुना। यही कारण है कि गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। तब से लेकर आज तक हर शिष्य अपने गुरुदेव का पूजन-वंदन इसी शुभ दिवस पर करता है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: युवती से छेड़खानी के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ छेड़खानी करने के आरोप में …