गाजीपुर। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर समाजवादी महिला सभा के नवमनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने सभी महिला सभा के नवमनोनीत पदाधिकारियों का बुके देकर सम्मानित किया। नवमनोनीत महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने अपने सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी वितरित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि आज भाजपा राज में महिलाओं का जीवन संकट में हैं। प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के चलते योगीराज में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित है। बहु बेटियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। शोहदों के चलते बेटियों का सम्मान खतरे में हैं। योगी जी के एंटी रोमियों स्क्वाड का दूर दूर तक कहीं कोई अता पता नहीं है। महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा करने में योगी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है।लगातार बढ़ती मंहगाई के चलते भी महिलाओं को तमाम दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर और खाध पदार्थो के लगातार बढ़ते दामों के चलते उनका किचन संभालना मुश्किल पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई लड़ी है और लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि जब जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी हैं महिलाओं के हित में तमाम फैंसले लिए गये हैं। इस समारोह में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ सीमा यादव,पूजा गौतम,कंचन रावत, रीना यादव, नफीसा बेगम, संगीता यादव ,जुलैखा बेगम,सुदामी, प्रभावती, उर्मिला, आरती, संगीता गुप्ता, अशोक कुमार बिंद, आमिर अली, तहसीन अहमद,अमित ठाकुर, कमलेश यादव ओमप्रकाश यादव, रामाशीष यादव, फूलमती मौर्या, आदि उपस्थित थीं।इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
[smartslider3 slider="4"]
Check Also
मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा
गाजीपुर। मुख्तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..