गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जमानिया के निकट पर्यवेक्षण मे दिनांक 19.06.2023 को स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना रेवतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर बिहार प्रांत को हीरोइन की तस्करी करने जा रहे अन्तर्राज्यीय हेरोईन तस्कर, अभियुक्त अमित कुमार गुप्ता पुत्र बाढू गुप्ता निवासी ग्राम रेवतीपुर भीष्मदेव राय पट्टी थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर , को रेवतीपुर पुलिया थाना रेवतीपुर गाजीपुर के पास से गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त पास से कुल 352 ग्राम हेरोइन (मादक पदार्थ), 01अदद मोटरसाइकल सुपर स्प्लेंडर बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी। पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर में मु0अं0सं0 43/2023 धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..