Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर में 21 जून को लगेगा रोजगार मेला

गाजीपुर में 21 जून को लगेगा रोजगार मेला

गाजीपुर! निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर में अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से रोजगार मेला एवं प्री-कॅरियर कॉउंसलिंग के आयोजन हेतु राजकीय आई0टी0आई0 परिसर तुलसीपुर गाजीपुर में रोजगार मेला एवं कॅरियर-कॉउंसलिंग का आयोजन दिनांकः-21.06.2023 को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी कम्पनियांे में मुख्य रूप से जी 4 एस सिक्योरिटी सल्यूशन, ब्राइट फ्यूचर ऑरगेनिक हर्बल एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, टीम लीज सर्विसेज लि0, वी0एस0डी0 टायर एण्ड ट्यूब सर्विस, पिपल ट्री ऑनलाइन, गीगा कार्पसोल आदि द्वारा सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड, ब्रांच मैनेजर, गार्ड, वर्कर, फिल्ड आफिसर, मैकेनिक, सेल्स ट्रेनर, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स आफिसर, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, टेक्नीशियन आदि पदों पर चयन किया जायेगा। भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेंटर (SIIC ), वाराणसी के टीम द्वारा दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब आदि देशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स की मांग है। ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जिनकी शैक्षिक योग्यता दशवीं पास एवं आई0टी0आई0 या डिप्लोमा धारित हैं एवं संबंधित जॉब रोल्स में 3 से 5 वर्ष का अनुभव तथा 21 से 35 वर्ष की आयु है, वे प्री-काउंसलिंग  कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरान्त आवेदन करेंगे। पासपोर्ट धारित उम्मीदवार को आवेदन में वरीयता दी जायेगी। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल- sewayojan.up.nic.in  पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त सेवायोजन पोर्टल पर अपना आवेदन कर उक्त मेले में प्रातः-10.30 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ एवं कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें,  इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …