गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाजीपुर के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 09.06.2023 को थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर देवेन्द्र सिंह यादव मय हमराह थानाध्यक्ष बरेसर धीरेन्द प्रताप सिंह मय हमराह तथा स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय मय टीम की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 नफर अभियुक्तो को मौके से 02 अदद मोटर साइकिल के साथ कामूपुर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास से समय करीब 05.00 बजे सुबह गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तो की निशानहदेही पर स्थान- ग्राम चकफातमा (अभियुक्त प्रमुख यादव के निमार्णाधीन मकान) के पास से 07 अदद चोरी की मोटर साईकिलो को बरामद किया गया ,गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूध्द थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 85/23 धारा 411,413,414,420 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष जायसवाल पुत्र राजकुमार नि० कैथवली थाना नरही जनपद बलिया हाल पता- नि० ग्रा० मोहबतपुर थाना बड़ेसर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 20 वर्ष, प्रमुख यादव पुत्र रामजी यादव नि० चकफातिमा थाना- करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष, आकाश राम पुत्र जय नरायन राम नि० पहराजपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर उम्र 19 वर्ष है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..