Breaking News
Home / खेल / गाजीपुर मंडल अंडर 19 की क्रिकेट टीम घोषित

गाजीपुर मंडल अंडर 19 की क्रिकेट टीम घोषित

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि दिनांक 24 मई से 27 मई के बीच खेले गए अंतर जनपदीय ट्रायल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंडर 19 श्रेणी में गाजीपुर मंडल की 17 सदस्यीय टीम की आधिकारिक घोषणा उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अधिकृत चयनकर्ता द्वारा कर दी गयी है | उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त सूची के अनुसार घोषित 17 सदस्यीय टीम में आजमगढ़ के 6, बलिया के 4, मऊ के 4 तथा गाजीपुर के 03 खिलाडियों का चयन किया गया है | इसके अतिरिक्त 5 खिलाडियों को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया है | अतिरिक्त खिलाड़ियों को तभी अवसर प्रदान किया जायेगा जब चयनित 17 खिलाडियों में से कोई खिलाड़ी मेडिकली परिक्षण अथवा अन्य किसी कारणों से अनुपस्थित रहेगा। गाजीपुर मंडल की 17 सदस्यीय टीम के चयनित खिलाड़ी – धनञ्जय यादव (आजमगढ़), राव ऋतुराज सिंह (बलिया), अमित भगत (आजमगढ़), अखिल यादव (गाजीपुर), कुलदीप सिंह चौहान (मऊ), रोशन यादव  (मऊ), उत्कर्ष पाण्डेय  (आजमगढ़), प्रियांशु राय (बलिया), हर्षित सिंह (मऊ), राज सिंह  (आजमगढ़), मानस प्रभुनाथ सिंह  (आजमगढ़), विकास यादव (गाजीपुर), हिमांशु सिंह (बलिया), कुलदीप कृष्णा  (आजमगढ़), विनीत कुमार सिंह (गाजीपुर), अरफत खान (मऊ) एवं लोकेश पाण्डेय (बलिया) | अतिरिक्त खिलाडियों के रूप में दिव्यांशु उपाध्याय (आजमगढ़), अभिषेक यादव (बलिया), सम्यक राय (गाजीपुर), संदीप विश्वकर्मा (मऊ) तथा प्रीत राय (गाजीपुर) का चयन किया गया है। संस्था के मुख्य संरक्षक तथा यू.पी.सी.ए. के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने चयनित सभी खिलाडियों को बधाई दी | उन्होंने बताया कि मंडल टीम का गठन मुख्य चयनकर्ता वरिष्ठ रणजी खिलाड़ी कमलकांत कनौजिया द्वारा खिलाडियों के द्वारा किये गए प्रदर्शन के आंकलन के आधार पर किया गया है | अगले चरण में सभी चयनित खिलाड़ी इंटर ज़ोन मैच में भाग लेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए कमलकांत कनौजिया ने बताया कि मंडल में प्रतिभावान खिलाडियों की कोई कमी नहीं है | प्रतिभाशाली खिलाडियों की संख्या अधिक होने व समिति संख्या में खिलाड़ियों का चयन करने की बाध्यता होने के कारण चयन कार्य बेहद ही कठिन प्रक्रिया होती है, जिसमें खिलाड़ी के प्रत्येक पहलुओं पर पैनी नज़र रखनी पड़ती है  | उन्होंने जनपद में कार्यरत जी०डी०सी०ए० के अध्यक्ष शाश्वत सिंह तथा सभी पदाधिकारियों, आयोजक सी०पी०सी सहित ट्रायल से जुड़े सभी लोगों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि निःसंदेह सभी बधाई के पात्र हैं | उन्होंने प्रतिदिन सक्रिय रहने वाले नरेन्द्र प्रजापति, राहुल तथा क्यूरेटर संजय यादव के टीम के तीन सदस्यों को 500-500 रुपये नगद देकर उनका मनोबल बढाया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

प्रतिभावान छात्रा को प्रो. डा. रमेश कुमार ने पुरस्कार में दी साइकिल

गाजीपुर। हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में सातवाँ और जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त …