Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा नेता ओमप्रकाश पाठक का निधन

भाजपा नेता ओमप्रकाश पाठक का निधन

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक का आज लगभग 68 वर्ष की उम्र में बिमारी के कारण निधन हो गया। ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उनके परिजनों ने 17 मई को वाराणसी के एपेक्स हास्पिटल में भर्ती कराया था जहां दौरान चिकित्सा आज मंगलवार को अपराह्न उनका निधन हो गया। पाठक के पीछे पत्नी आशा देवी तथा दो पुत्र हैं जबकि एक पुत्र का पहले ही निधन हो चुका है। ओमप्रकाश पाठक 2012 में तत्कालीन जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के साथ भाजपा सैदपुर के मंडल अध्यक्ष थे। इस निधन पर भाजपा एवं क्षेत्रीय जनों में शोक की लहर व्याप्त है।अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्यों तथा दायित्व निर्वहन के प्रति सदैव सचेत पाठक जी का निधन  भाजपा कि अपुर्णीय क्षति है। इनके निधन पर पार्टी शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के धैर्य एवं संयम के साथ इस असहनीय दुख को सहन करने के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। अंत्येष्टि मारकंडेय महादेव धाम कैथी, वाराणसी पर आज ही अपराह्न 3 बजे होगा‌।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …