Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मुहम्‍मदाबाद और बहादुरगंज में सपा को जिताकर विधायक मन्‍नू अंसारी ने बचाया अंसारी परिवार का सम्‍मान

मुहम्‍मदाबाद और बहादुरगंज में सपा को जिताकर विधायक मन्‍नू अंसारी ने बचाया अंसारी परिवार का सम्‍मान

शिवकुमार

गाजीपुर। नगरपालिका मुहम्‍मदाबाद में अध्‍यक्ष की सीट पर सपा प्रत्‍याशी रईस अंसारी और बहादुरगंज सीट पर रेयाज अहमद को जि‍ताकर विधायक मन्‍नू अंसारी ने अंसारी परिवार का सम्‍मान बचाया है। विकट परिस्थितियों में मिली यह जीत अंसारी परिवार के लिए संजीवनी की तरह काम करेगा। क्‍योंकि आधा से अधिक अंसारी परिवार के दिग्‍गज नेता सांसद अफजाल अंसारी सभी लोग जेल में बंद हैं। सभी अचल संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर दिया है। ऐसे में विधायक मन्‍नू अंसारी ने कुशल रणनीति बनाकर मुहम्‍ममदाबाद व बहादुरगंज सीट पर जीत हासिल कर यह साबित कर दिया है कि अंसारी परिवार के शुभचिंतक अभी भी उनके साथ हैं। विधायक मन्‍नू अंसारी ने सबसे पहले शमीम अहमद का टिकट काट कर रईस अंसारी को टिकट दिलवाकर यह संकेत दिया कि नगरपालिका मुहम्‍मदाबाद में अब नये लोगों को भी मौका मिलेगा। इसके बाद अंसारी परिवार के शुभचिंतक अमीर हमजा ने विद्रोह करके आप पार्टी से चुनाव लड़ा जिन्‍हे मात्र 70 मत मिले। मन्‍नू अंसारी ने बागियों के साथ-साथ विपक्षियों को भी परास्‍त करके यह संकेत दिया है कि मुहम्‍मदाबाद की जनता में अभी भी अंसारी परिवार के लिए प्‍यार है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का होगा एफएमडी टीकाकरण  

गाजीपुर। अनुपम शुक्ला, जिलाधिकारी गाजीपुर द्वारा बुद्धवार को पशुपालन विभाग, जनपद गाजीपुर द्वारा राष्ट्रीय पशु …