Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / छावनी लाइन-गाजीपुर में 21 मई को मनाई जायेगी बुद्ध जयंती, स्‍वामी प्रसाद मौर्या के नेतृत्‍व में होगा मौर्यवंशियो का जमावड़ा

छावनी लाइन-गाजीपुर में 21 मई को मनाई जायेगी बुद्ध जयंती, स्‍वामी प्रसाद मौर्या के नेतृत्‍व में होगा मौर्यवंशियो का जमावड़ा

गाजीपुर। रामप्रसाद कुशवाहा स्मारक इण्टर कालेज छावनी लाइन गाजीपुर परिसर मे तथागत गौतम बुद्ध जयन्ती समारोह 21 म ई रविवार को दिन मे 11 बजे से रांत्री 6 बजे के बीच आयोजित हॆ जिसमे वर्तमान भारत मे तथागत गॊतम बुध्द के धम्म की प्रासंगिता विषय पर परिचर्चा आयोजित हॆ।यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा व अजय कुशवाहा ने संयुक्त रुप से दी हॆ। द्वय नेताओ ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे पूर्व मंत्री विधान परिषद सदस्य व सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मॊर्य,विशिष्ठ अतिथि के रुप मे नेपाल के पूर्व मंत्री केशव मान शाक्य,पूर्व राज्य मंत्री विद्रोही धनपत राम मॊर्य,पूर्व एम एलसी ब्रजभूषण कुशवाहा ,पूर्व विधायक रामनारायण कुशवाहा,सपा के राष्टीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुशवाहा,कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव डा० जनक कुशवाहा,एस एसी के प्रदेश प्रभारी डा० रवीन्द्र मॊर्य,कुशवाहा कल्याण महासंध के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा,जमानियां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा,काशी प्रान्त के उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा,जंगीपुर के पूर्व प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा,शशिकांत कुशवाहा,राष्ट्रीय महासचिव सुनील मॊर्य,शिवजी वर्मा,सम्यक युवा मंच के अखिलेश कुशवाहा आदि स्वजातीय नेता भाग लेगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवनाथ कुशवाहा करेगे।भारी संख्या मे मॊजूद होकर कार्यक्रम को सफल बनावें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

ढाई लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के आदेशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे …