Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / 9 मई को धूमधाम से मनाई जायेगी महाराणा प्रताप की जयंती

9 मई को धूमधाम से मनाई जायेगी महाराणा प्रताप की जयंती

गाजीपुर। महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज सेवा न्यास, तुलसीपुर, गाजीपुर के सभागार महाराणा प्रताप भवन ‘में’ 9 मई को महाराणा प्रताप जी की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह एवं महासचिव डा0 डी० पी० सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में यह सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ कि प्रत्येक वर्ष की भांति महाराणा प्रताप जयंती आगामी 9 मई को न्यास भवन पर आयोजित की जाएगी। संस्था के सभी सदस्य एवं क्षत्रिय समाज के जागरूक लोग ‘इस समारोह में भाग लेंगे। सभा के मुख्य अतिथि डा. सुरेंद्र बहादुर सिंह जी पूर्व विधायक, रायबरेली होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक, उदय प्रतापसिंह पूर्व विधायक, सिंहासन सिंह पूर्व विधायक होंगे। पूर्वाचल के कोने कोने से सदस्यों के शामिल होने की सम्भावना है। जयंती पूर्वान्ह 12 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मनाई जाएगी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …