Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नेता अरूण सिंह का अशीर्वाद लेने के लिए भाजपा, सपा और बसपा के प्रत्‍याशी कर रहें है गणेश परिक्रमा

नेता अरूण सिंह का अशीर्वाद लेने के लिए भाजपा, सपा और बसपा के प्रत्‍याशी कर रहें है गणेश परिक्रमा

गाजीपुर। नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में समर्थन के लिए जनपद में विकास और अमन चैन के लिए स्‍थापित संघर्ष समिति के संस्‍थापक नेता अरूण सिंह के आवास पर राजनैतिक दल सपा-बसपा और भाजपा के प्रत्‍याशी हाजिरी लगा रहे है। 80 के दशक से नेता अरूण सिंह छात्र राजनीति से अपना राजनैति सफर शुरू किया। पीजी कालेज के अध्‍यक्ष के बाद जमानियां विधानसभा से दो बार भाजपा से विधायक का चुनाव भी लड़ें। अरूण सिंह छात्र जीवन से ही जुझारू नेता के रूप में जाने जाते है, वह अपने कार्यकर्ताओ के लिए पक्ष के पहाड़ थे, कार्यकर्ताओ के हितो के लिए वह किसी भी स्‍तर पर कोई भी लडा़ई लड़ जाते थे, इन्‍ही गुणो के चलते अरूण सिंह गाजीपुर ही नही पूरे प्रदेश में एक पहचान बन गये। भाजपा से मोहभंग होने के बाद उन्‍होने जिले के विकास के लिए संघर्ष समिति का गठन किया जिसके जरिए आज गांव-गांव, मुहल्‍लो से लोग उनके पास अपनी समस्‍याओ के समाधान के लिए आते है। गाजीपुर नगर पालिका क्षेत्र में अरूण सिंह की जबरदस्‍त पकड़ है इनके अनुयायी हर गली-गली में रहते है, इसीलिए राजनैतिक दल के प्रत्‍याशी अरूण सिंह का समर्थन लेने के लिए गाजीपुर, जमानियां, आदि क्षेत्रो से लगातार आकर आशीर्वाद मांग रहें है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। वर्तमान में अरूण सिंह सीएम योगी के कार्यो से प्रभावित है और उनकी प्रशंसा भी करते है। उनके प्रवक्‍ता ने बताया कि संघर्ष समिति एक गैर राजनैतिक संगठन है, किसको आशीर्वाद मिलेगा यह तो आने वाला समय बतायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: कावरियो के रास्‍तो को पर्याप्‍त विद्युत व्‍यवस्‍था के साथ करें गड्ढामुक्‍त- जिलाधिकारी

गाजीपुर। 30 जुलाई, 2026 से 28 अगस्त, 2026 तक चलने वाले श्रावण माह में कावड़ …