Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: ईयरफोन लगाकर मोबाइल देख रहें युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

गाजीपुर: ईयरफोन लगाकर मोबाइल देख रहें युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

गाजीपुर। रामपुर माझां थाना क्षेत्र के तरांव ग्राम  मे बुधवार को रांत्रि 8 बजे के लगभग ट्रेन से कटकर सुजीत कुशवाहा उम्र 22 बर्ष की घटना स्थल पर मॊत हो गयी। मृतक खिचङू कुशवाहा का पुत्र था। प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक घर के पास रेलवे लाइन डगरा पर कान मे ईयर फोन लगाकर मोबाइल देख रहा था इसी बीच  ट्रेन के चपेट मे आने से मौत हो गयी।मृतक कही बाहर प्राइवेट नौकरी करता था एक सप्ताह पूर्व घर आया था छुट्टी समाप्त होने पर दो चार दिन मे जाने वाला था। तीन भाइयों मे दूसरे नम्बर पर था।नौकरी करके परिवार की जीविका चलाता था।अभी शादी नही हुआ था।  रामपुर माझां पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।अंतिम संस्कार चकेरी घाट पर किया गया।परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: UFBU ने 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय बैंक की हड़ताल स्थगित

गाजीपुर! यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को …