Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / इंदौर में छायें पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, बोलें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव-अधिक से अधिक सांसद जीताईये, बनेगा अहीर रेजिमेंट

इंदौर में छायें पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, बोलें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव-अधिक से अधिक सांसद जीताईये, बनेगा अहीर रेजिमेंट

गाजीपुर। इंदौर में आयोजित यादव अहीर रेजिमेंट जागरूकता अभियान प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में बिरहा सम्राट पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव छाये रहें। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यादव अहीर रेजिमेंट जागरूकता अभियान प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि अहीर रेजिमेंट की मांग अगर पूर्व रक्षामंत्री नेताजी मुलायम सिंह जी के समय हुआ होता तो अब तक अहिर रेजिमेंट बन चुका होता और अहीर रेजिमेंट के जवान देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात रहते। सपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारें आपकी मांगो को कभी पूरा नही करेगी। आवश्‍यकता है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अधिक से अधिक सांसदो को जीताकर दिल्‍ली भेजें ताकि सपा के सहयोग से बनने वाली केंद्र सरकार अहीर रेजिमेंट बनाने के लिए राजी हो सकें। पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव ने कहा कि आपसी भेदभाव भुलाकर लोकसभा चुनाव में सभी समाज के लोग सपा के पक्ष में लामबंध होकर अधिक से अधिक समाजवादी सांसद को जीतायें। जिससे युवाओ का सपना पूरा हो सकें। ज्ञातव्‍य है कि पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव पिछले दिनो मुम्‍बई में भी यादव विकास मंच के तत्‍वावधान में जागरूकता अभियान चलायें थें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

कृषि विज्ञान केन्द्र, आंकुशपुर, गाजीपुर के वैज्ञानिको ने किसानों को सिखाई आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीक

गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, …