Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जनहितकारी समिति अमौरा भदौरा का चुनाव सम्‍पन्‍न, अध्‍यक्ष नरेंद्र सिंह व प्रबंधक परमहंस सिंह निर्वाचित

जनहितकारी समिति अमौरा भदौरा का चुनाव सम्‍पन्‍न, अध्‍यक्ष नरेंद्र सिंह व प्रबंधक परमहंस सिंह निर्वाचित

 

गाजीपुर। सहायक निबंधक फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स वाराणसी के आदेश एवं जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर के निर्देशानुसार राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाज़ीपुर के प्रधानाचार्य  नवीन कुमार पाठक को कालातीत चल रही जनहितकारी समिति अमौरा ब्लॉक भदौरा तहसील सेवराई का चुनाव कराने हेतु चुनाव अधिकारी नामित किया गया था समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए समाचार पत्र में विज्ञापन के साथ आज दिनांक 11:04 2023 को राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के सभागार में चुनाव की प्रक्रिया प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ हुई कुल 13 सदस्य उपस्थित हुए बाइलॉज में दी गई व्यवस्था के अनुसार प्रबंध समिति के उपस्थित 13 सदस्यों में से 5 पदाधिकारियों का चुनाव किया जाना था सभी पांचों पदों पर दो-दो उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई मतदान के बाद अध्‍यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह, उपाध्‍यक्ष पद पर वीरेंद्र सिंह, सचिव एवं प्रबंधक के लिए परमहंस सिंह, उप प्रबंधक पद पर सत्‍येंद्र सिंह, कोषाध्‍यक्ष पद शिवाजीत सिंह विजयी घोषित किये गये। चुनाव में विजई घोषित किया गया तथा उनकी पूरी टीम उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष, उप प्रबंधक एवं अध्यक्ष सभी पदों पर अपने विरोधियों को कांटे के मुकाबले में हरा दिया! इस जीत मे ग्राम सभा उसियां के पूर्व प्रधान मोहम्मद जमालुद्दीन खान का विशेष योगदान रहा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक ,प्रधानाचार्य सिटी इन्टरकॉलेज ;प्रधानाचार्य डॉ छविनाथमिश्रा डॉ बृजेश पाठक एवं अन्य सहयोगियों का चुने गए पदाधिकारियों ने विशेष आभार व्यक्त किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …