Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह के सहयोग से मेडिकल कालेज के छात्र-छात्राओं को मिला पढ़ाई के लिए शव

समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह के सहयोग से मेडिकल कालेज के छात्र-छात्राओं को मिला पढ़ाई के लिए शव

गाजीपुर। समाजसेवी कुंवर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली के अंतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 32 वर्ष की लाश मिली थी। जिनकी शिनाख्त नही होने पर अज्ञात लाश का कांस्टेबल रत्नेश पाण्डेय के सहयोग से सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग से मेमो बनवाकर लाश को अस्पताल के मर्चरी रूम में रखवाकर मेमो कोतवाली में जमा करके अज्ञात लाश की पुलिस के सहयोग से शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही थी। जिनकी शिनाख्त नही होने पर एवं 72 घण्टे होने के उपरांत लाश को जिलाधिकारी के आदेश संख्या-15/JA/2022 व पुलिस अधीक्षक व मुख्य चिकित्साधिकारी के लिखित आदेशानुसार पर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई हेतु मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के वाइस प्रिंसिपल नीरज कुमार से लिखा पढ़ी कराकर अज्ञात लाश को मेडिकल कॉलेज को सुपुर्द कर दिया गया है और मूल कागजात उपनिरीक्षक अमित पाण्डेय को सौप दिया गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

हीरो “supar xtech 2.0″ – माइलेज का हीरो”, कांटेस्ट में रवि कुमार प्रथम

गाजीपुर। दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प, सबसे भरोसेमंद और …