गाजीपुर। बीतीरात तेज हवाओं के साथ बारिश से क्षेत्र के खानपुर में नीम का वृक्ष मकान पर गिरने से करीब आधा दर्जन से ऊपर लोग घायल हो गये।क्षेत्र के खानपुर निवासी सोमारु यादव का खानपुर में लकड़ी व्यवसाय का काम करते हैं और वही बगल में ही अपने परिवार के साथ रहते थे। शुक्रवार की देररात हुई तेज बारिश और आंधी से लड़की व्यवसाई के घर बगल स्थित वर्षो पुराना नीम का पेड़ अचानक गिर पड़ा। वही घटना करीब देररात साढ़े नौ बजे की जिस वक़्त परिवार के सभी सदस्य भोजन कर सो रहे थे की अचानक पेड़ गिरने से सभी उसके चपेट में आ गये। वही घायलों में श्रवण यादव, ममता, विराट, सौरभ, नीलम, उजाला, अनिल, चंदन, सोमारु यादव व उनकी पत्नी शकुतला उसकी चपेट आ गयी। जिससे सभी लोग घायल हो गये। वही घायलों में सोमारु यादव व शकुंतला देवी की हालात अब भी गंभीर बनी हुई हैं। सभी घायलों को सैदपुर भर्ती करवाया गया हैं। वही ग्रामीणों ने इसकी सुचना वन विभाग के रेंजर कुलदीप सिंह को दी। सुचना पर मौके वन विभाग के उपनिरीक्षक संतोष कुशवाहा ने घटनास्थल का निरिक्षण किया हैं।।
