Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / माँ कामख्या मंदिर समिति गहमर की बैठक संपन्न, व्‍यवस्‍था पर की गयी समीक्षा

माँ कामख्या मंदिर समिति गहमर की बैठक संपन्न, व्‍यवस्‍था पर की गयी समीक्षा

गाजीपुर।माँ कामख्या मंदिर समिति गहमर की बैठक अध्यक्ष जन्मेजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुयी |  आज के बैठक में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से आ रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नवरात्रि उत्सव के शान्तिपूर्ण संपन्न कराने हेतु कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया गया |  अध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने बताया कि महाष्टमी, महानवमी व मेला वाले दिनों में गड्ढे मुक्त सड़कों व परिवहन साधनों की उप्लाब्द्धता के परिणामस्वरूप इस वर्ष आस-पास के क्षेत्रों के अतिरिक्त समीपवर्ती बिहार राज्य से भी आने वाली संभावित श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन व स्थानीय प्रशासन के तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं | श्रद्धालुओं के ठहरने के साथ ही उनके लिए पेयजल, शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कर ली गयी है |बैठक  में  समिति के उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह “बंटी” ने बताया कि जनमानस तथा वाहनों की अपार संख्या के कारण सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए इस वर्ष पदाधिकारियों के वाहन हेतु वाहन पास तथा मंदिर समिति के अधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र / आई-कार्ड जारी करने का निर्णय लिया गया है | इसके अतिरिक्त महिलाओं के सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती करने का निर्णय लिया गया है | हे राम ने मंदिर की सुरक्षा व संरक्षा को देखते हुए आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि अगरबत्ती के स्थान पर द्दोप बत्ती एवं हवन सामग्री  का प्रयोग करें | इस बैठक में कार्यक्रम के शांतिपूर्वक आयोजन के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपा गया | इस बैठक में अध्यक्ष जन्मेजय सिंह के अतिरिक्त उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, सचिव संतोष कुमार सिंह ,महंत आकाश राज तिवारी ,हेराम,ओमप्रकाश सिंह पप्पू तिवारी , आशुतोष ,मिथलेश उपाध्याय,पंडित पप्पू बाबा , पप्पू सिंह हिमांशु तिवारी , राजू बाबा वि मंदिर परिसर आदि शामिल थे |

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …