Breaking News
Home / अपराध / हाइड्रा की चपेट में आने से महिला कि दर्दनाक मौत

हाइड्रा की चपेट में आने से महिला कि दर्दनाक मौत

गाजीपुर। कोतवाली भुडकुडा़ अंतर्गत गौरा खास गांव में हाइड्रा की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 11बजे की है जब गांव की रामावती देवी पत्नी दशरथ राम सुबह अपने सरसो के खेत से काम कर वापस घर आ रही थी उसी समय रेलवे का कार्य कर रही हाइड्रा के ड्राइवर ने गाड़ी को पीछे करते समय महिला को टक्कर मार दी जिससे महिला को गंभीर चोटे  लग जाने के कारण लहू लुहान हो गई सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य गांव के लोगो के साथ महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया लाए वहां इलाज के दौरान महिला की मृत्यु हो गई सूचना पाकर कोतवाल भुडकुडा़ तारावती तत्काल  हमराहीयो के साथ मौके पर पहुंचकर हाइड्रा मालिक एवं हाइड्रा को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई वही चालक संतोष चौहान मौके से फरार हो गया मौके से हाइड्रा मालिक राम विजय यादव पुत्र रामदेव यादव ग्राम झोटारी थाना दुल्लहपुर को पुलिस अपने साथ थाने ले आई महिला के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाने आई और तहरीर लेने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …