Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सांसद अफजाल अंसारी के विद्यालय डा. एमए इंटर कालेज युसुफपुर के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

सांसद अफजाल अंसारी के विद्यालय डा. एमए इंटर कालेज युसुफपुर के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर बाजार स्थित डॉक्टर अंसारी इंटर कॉलेज पर भी बुलडोजर गरजा तथा वहां पर बने अवैध निर्माण को भी जमींदोज कर दिया इस पूरी कार्रवाई में जिले के पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रहे वही तमाशबीन काफी संख्या में लोग इस कार्रवाई को होते अपने मोबाइल में कैद करते रहे। सांसद अफजाल अंसारी डॉक्टर एम ए अंसारी इंटर कॉलेज यूसुफपुर मोहम्मदाबाद के प्रबंधक हैं। इसी विद्यालय के मुख्य भाग से सटे लगभग 4 विश्वा अवैध निर्माण पर योगी सरकार ने रविवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस संदर्भ में तहसीलदार मुहम्‍मदाबाद ने बताया कि एमए इंटर कालेज युसुफपुर के मैनेजमेंट के लोगों ने चार बिस्‍वा सरकारी जमीन जमीन पर अवैध कब्‍जा कर बाउंड्रीवाल करा लिया था। जिसका मुकदमा न्‍यायालय में चला। न्‍यायालय ने तत्‍काल सरकारी जमीन पर अवैध कब्‍जे को हटाने का निर्देश दिया। नोटिस देने के बावजूद विद्यालय के मैनेजमेंट के लोगों ने अवैध निर्माण नही हटाया, इसलिए आज यह अवैध निर्माण गिराया गया है। इस मौके पर एडीएम, एसपी ग्रामीण, एसडीएम हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद शहीत काफी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवान मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …