Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / 6वीं उत्तर प्रदेश राज्य यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए एथलीटों का चयन 26 फरवरी को

6वीं उत्तर प्रदेश राज्य यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए एथलीटों का चयन 26 फरवरी को

गाजीपुर। छठवीं उत्तर प्रदेश राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिले के एथलीटों का चयन खेलो इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित नवीन स्टेडियम छावनी लाइन गाज़ीपुर में 26 फरवरी 2023 को सुबह 9:00 बजे से किया जाएगा यह जानकारी संघ के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह व सचिव डा० रुद्रपाल यादव ने संयुक्त रुप से दी हॆ। द्वय पदाधिकारियों ने बताया  प्रतिभाग करने वाले एथलीटों की जन्म तिथि सन् 2006 व 2007 के बीच होनी चाहिए।साथ में आधार कार्ड ,अंक प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य हॆ।चयन एथलीटों के चयन की प्रक्रिया भारतीय एथलेटिक्स संघ एवं उत्तर प्रदेश एथलेटिक संघ के मानक के अनुरूप ही की जाएगी तत्पश्चात चयनित खिलाड़ी को 2 और 3 मार्च को प्रयागराज, कौशांबी, लखनऊ एवं गाजियाबाद में आयोजित प्रदेशीय यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पुलिस अधीक्षक ने जारी किया कटरा, महाकाल व फरसा गैंग सहित 49 गैंगों के 401 सदस्‍यों की सूची

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने रविवार को पत्रकार वार्ता में जनपद के प्रचलित …