गाजीपुर। उप जिलाधिकारी सैदपुर डा0 पुष्पेन्द्र पटेल ने स्वैच्छिक संस्था पंडित भोला नाथ मिश्र, बालगृह (बालक)बड़ागॉव मखदुमपुर, सैदपुर में आवासित किशोर प्रदीप पुत्र धर्मपाल, उम्र लगभग 14 वर्ष पता अज्ञात की मृत्यु दिनांक 10.01.2023 के प्रकरण में मजिस्ट्रेटियल जॉच हेतु जिलाधिकारी द्वारा निर्देश प्राप्त थे जो उक्त प्रकरण में मजिस्टेªटियल जॉच हेतु उक्त तिथि दिनांक-28.02.23 तक बढ़ाया जाता है। उन्होने जनसामान्य को विभिन्न सामाचार पत्रों के माध्यम से इस आशय से अवगत कराया है कि यदि कोई व्यक्ति उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी/अभिलेख प्रस्तुत कराना चाहता है, तो वह दिनांक 28.02.2023 तक उप जिलाधिकारी सैदपुर के कार्यालय/न्यायालय पर किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य/बयान अंकित करा सकता है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..