Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बासूचक के पूर्व प्रधान मनोज सिंह की संदिग्‍ध परिस्थितियो में गोली लगने से मौत

बासूचक के पूर्व प्रधान मनोज सिंह की संदिग्‍ध परिस्थितियो में गोली लगने से मौत

गाजीपुर। बासूचक के पूर्व प्रधान मनोज सिंह की संदिग्‍ध परिस्थितियो में गोली लगने से मौत हो गयी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मनोज सिंह सोमवार की शाम को अपने साथियो के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे थे। आरकेबीके पेट्रोल पंप बंशीबाजार पर तेल भरवाने के दौरान संदिग्‍ध परिस्थितियो में स्‍कार्पियो में गोली चली और वह गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्‍हे इलाज के लिए जिला चिकित्‍सालय गोराबाजार ले जाया गया। जहां चिकित्‍सको ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ में अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि मनोज सिंह पुत्र बृजराज सिंह की आरकेबीके पेट्रोल टंकी के पास गाड़ी में संदिग्‍ध परिस्थितियो में गोली चलने से मौत हो गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, शीघ्र ही इसका खुलासा कर दिया जायेगा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पीजी कॉलेज, गाजीपुर की चार छात्राओं का अखिल भारतीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

गाजीपुर। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के अंतर्गत त्रिपुरा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ईस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल …