Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भारतीय ब्राह्मण समिति सदस्यों की बैठक सम्‍पन्‍न, रामचरितमानस पर अशोभनीय टिप्पणी पर की निंदा

भारतीय ब्राह्मण समिति सदस्यों की बैठक सम्‍पन्‍न, रामचरितमानस पर अशोभनीय टिप्पणी पर की निंदा

गाजीपुर। भारतीय ब्राह्मण समिति सदस्यों की एक आवश्यक बैठक, समिति के ब्लॉक अध्यक्ष योगेश उपाध्याय के नोनहरा स्थित आवास कैम्प कार्यालय पर स्थानीय हृषिकेश उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। कार्य क्रम की शुरुआत समिति के जिलाध्यक्ष विजय शंकर तिवारी ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया। आज की बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिवेश ब्राम्हणों की स्थिति, इनकी भूमिका पर विचार विमर्श किया गया, रामचरितमानस पर की गई अशोभनीय टिप्पणी की भर्त्सना, निंदा की गई और टिप्पणी करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु योगी जी एवं मोदी जी को ज्ञापन देने का ब्राम्हण समिति ने निर्णय लिया है। बैठक में आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों की मदद कर उन्हें आगे बढ़ने में मदद देने का भी निर्णय लिया। संगठन की मजबूती, विस्तार पर खुलकर चर्चा हुई और आर्थिक आधार पर दिए जा रहे आरक्षण की समीक्षा कर उपस्थित लोगों ने बेबाकी से अपनी बात रखी।आज की बैठक प्रमुख रूप से शामिल लोगों में गौतम मिश्रा एडवोकेट, अशोक मिश्रा, सुरेश उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, योगेश उपाध्याय, दिवाकर पांडेय, रिंकू पांडेय, आशुतोष मिश्रा, गोपाल जी उपाध्याय, दयाशंकर उपाध्याय, कृष्णानंद उपाध्याय, संजय तिवारी,दीपू पांडेय, अवधनारायण उपाध्याय आदि लोग शामिल थे तथा बैठक का संचालन योगेश उपाध्याय ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …