Breaking News
Home / अपराध / गाजीपुर: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या

गाजीपुर: ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या

गाजीपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के आसमानी चक उर्फ माली चक निवासी युवक बाबी उम्र 14 साल बिती रात लगभग 10:00 बजे  मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मालीचक निवासी राधे राम का पुत्र  मृतक बाबी अपने भाइयों मे चौथे नंबर पर था ।सोमवार की रात्रि मे घर पर किसी बात से नाराज होकर वह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित रेलवे लाइन पर जाकर यूसुफपुर से बलिया की तरफ जाने वाली मालगाड़ी के सामने 9 बिगहवा बगीचे के पास  मालगाड़ी के सामने कूद गया और बुरी तरह से जख्मी होकर वहीं दम तोड़ दिया। खोजबीन के दौरान किसी के द्वारा पता चला की एक व्यक्ति रेलवे लाइन के पास कटा पड़ा है उसकी पहचान मालीचक निवासी बाबी के रूप मे हुईं।यह सूचना मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस को मिली पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …