Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मिर्जापुर: अनियंत्रित कंटेनर पलटी, चालक की मौत

मिर्जापुर: अनियंत्रित कंटेनर पलटी, चालक की मौत

मिर्जापुर। एनएच पर भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के पास रविवार दोपहर बाइक को बचाने के चक्कर में कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार भी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को सड़क से हटवाया और आवागमन बहाल कराया। कानपुर देहात जिले के जैसलपुर महाददेवा निवासी कंटेनर चालक नरेश कुमार पांडेय (47) वाराणसी से चावल लादकर अहमदाबाद जा रहा था। सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के खैरपुर खैराही गांव निवासी बाइक सवार राजेश कुमार सिंह (40) पुत्र प्यारे लाल सिंह भी हनुमना की ओर जा रहा था।रीवां- मिर्जापुर एनएच पर भैंसोड़ बलाय पहाड़ गांव के सामने एक धर्मकांटा के पास कंटेनर आगे जा रहे बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल कंटेनर चालक नरेश कुमार पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक राजेश कुमार सिंह घायल हो गया।सूचना पर ड्रमंडगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल मौके पर पहुंचे। घायल राजेश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। कंटेनर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचित किया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार पटेल ने बताया कि वाराणसी से अहमदाबाद जा रहा कंटेनर पलटने से चालक की मौत हो गई। बाइक सवार घायल हो गया। कंटनेर चालक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …