Breaking News
Home / अपराध / दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, शरीर पर चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित फुल्लनपुर कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त महिला घर में अकेली थी। दोपहर बाद जब बेटा लौटा तो उसने लहूलहुान शव देखकर शोर मचाया। महिला की कूच कूचकर हत्या कर दी गई। महिला का शव आवास में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सरिता सिंह 40 वर्ष पति सुरेन्द्र सिंह निवासी डांडी थाना बिरनो पांच वर्ष पहले फुल्लनपुर क्षेत्र में जमीन लेकर मकान बनवाए थे और वही निवास करते थे। गुरुवार की दोपहर सरिता की हत्या कर दी गई और मौके से हत्यारे फरार हो गए। घटना के समय पुत्री 18 वर्ष परीक्षा देने गई थी। जबकि पुत्र 14 वर्ष बाहर खेल रहा था। इनकी शादी वर्ष 2004 में हुई थी। सरिता के पति एक माह पूर्व ही अवकाश समाप्त कर डियूटी पर वापस लौटे थे। शहर कोतवाल ने बताया कि तहरीर लेकर एफआईआर लिखने की कार्यवाही चल रही है। शव को कब्‍जे में लेकर आवश्‍यक कार्यवाही की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

31 मई को मतदान के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, जारी हुआ रवानगी स्थल का नाम

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने …