Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विमान हादसे में मारे गये चार युवको के परिजनो को आर्थिक सहायता के लिए जिला प्रशासन सीएम योगी को भेजेगा प्रस्‍ताव

विमान हादसे में मारे गये चार युवको के परिजनो को आर्थिक सहायता के लिए जिला प्रशासन सीएम योगी को भेजेगा प्रस्‍ताव

गाजीपुर! पड़ोसी देश नेपाल के पोखरा नामक स्थान पर वायुयान दुर्घनाग्रस्त हो गयी है। उक्त घटना में मृत व्यक्तियों के साथ ही जनपद गाजीपुर के भी 04 व्यक्तियों के मरने की सूचना है। जनपद गाजीपुर के मृत व्यक्तियों की खबर प्राप्त होने पर अविलम्ब ही उनके सम्बन्ध में जानकारी संकलित करने की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी। नेपाल में भारतीय दूतावास के माध्यम् से जानकारी संकलित की गयी। नेपाल में भारतीय दूतावास में कार्यरत दिवाकर शर्मा से जानकारी करने पर प्राप्त हुआ कि इस जनपद के 04 व्यक्ति की दुर्घटना में मृत हुये है। जनपद के मृत 04 व्यक्तियों के बारे में नाम अवगत कराते हुए उनके आधार कार्ड शेयर किये गये। इस सम्बन्ध में तहसीलदार कासिमाबाद गाजीपुर द्वारा मृत चारो व्यक्तियों के सम्बन्ध मे अवगत कराते हुए बताया गया जिसमें अभिषेक कुशवाहा पुत्र चन्द्रमा कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम धरवॉ तहसील कासिमाबाद, सोनू जायसवाल पुत्र राजेन्द्र जायसवाल उम्र-32 वर्ष निवासी ग्राम चकजैनब तहसील कासिमाबाद, विशाल शर्मा पुत्र संतोष शर्मा उम्र-27 वर्ष निवासी ग्राम अलावलपुर अफगां तहसील कासिमाबाद एंव अनिल कुमार राजभर पुत्र रामदरस राजभर उम्र-25 वर्ष निवासी चकदरिया (चकजैनब) तहसील कासिमाबाद गाजीपुर है। वायुयान दुर्घटना में मृतकों के परिवारीजनों से मुलाकात कर सात्वना दिये जाने हेतु उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को भेजा गया। सभी मृतको के परिवारीजन की आर्थिक स्थिति का आकलन कर मृतको के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायतार्थ धनराशि दिये जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया जा चुका है। उक्त प्रस्ताव के आधार पर शासन को आख्या प्रेषित कर सहायतार्थ धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया जायेगा। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अन्य अनुमन्य सहायतार्थ धनराशि उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया जा चुका है।

सम्पर्क सूत्र- ले0कर्नल शशांक त्रिपाठी-  977-9856037699, सम्बद्ध काउन्सलर दिवाकर शर्मा- 977-9851107021 (भारतीय दूतावास काठमाण्डू)

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

नंदगंज में 8 से 14 मई तक किया जायेगा श्री शिव महापुराण का आयोजन

गाजीपुर । नंदगंज बाजार स्थित साई मैरेज हाल आगामी  8 मई से 14 मई तक …