गाजीपुर। मुहम्मदाबाद विधानसभा के विधायक शोएब उर्फ मन्नू अंसारी सोमवार को नेपाल के विमान हादसे में मारे गये गाजीपुर के चार नौजवानों के पैतृक गांव जाकर उनके परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त किया। विधायक मन्नू अंसारी ने बताया कि चकजैनब गांव के निवासी सोनू जायसवाल, धरवा निवासी अभिषेक कुशवाहा, चरदरिया निवासी अनिल राजभर और अलावलपुर निवासी विशाल शर्मा के बीच गहरी दोस्ती थी। सभी दोस्त 10 जनवरी को वाराणसी से नेपाल के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार को घर लौटना था। विधायक मन्नू अंसारी ने शोक संतिप्त परिवार को ढाढस बधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी आपके साथ खड़ी है। हम उपर वाले से प्रार्थना करते हैं कि इस विपत्ति को सहने में आपको शक्ति प्रदान करे।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..