Breaking News
Home / खेल / बास्‍केटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में पीजी कालेज गाजीपुर विजयी

बास्‍केटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में पीजी कालेज गाजीपुर विजयी

गाजीपुर। सचिव जिला बास्केटबाल एशोसिएशन  ओम प्रकाश कुशवाहा ने बताया है कि दिनांक 12 जनवरी, 2023 को स्वामी विवेकानन्द के जन्म व युवा दिवस के शुभ अवसर पर जिला बास्केटबाल एशोसिएशन, गाजीपुर के द्वारा जनपद स्तरीय बास्केटबाल  प्रतियोगिता का आयोजन पी0जी0 कालेज के खेल मैदान पर किया गया। जिसमें जिले के 10 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन अरविन्द यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में पी0जी0 कालेज गाजीपुर ने सनबीम स्कूल गाजीपुर की टीम को 34-23 से हराकर पहला मुकाबला जीता। उसके साथ ही प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मरदह गाजीपुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर, एम0जे0आर0पी0स्कूल गाजीपुर की टीम को 40-18 से हराकर विजेता रही, और इस प्रतियोगिता का संचालन प्रतियोगिता के सचिव ओमप्रकाश सिंह कुशवाहा द्वारा किया गया व प्रतियोगिता में डा0 अतुल सिंह, अभिषेक तिवारी, मुकेश कुमार, शिव सुन्दर ने निर्णायक की भूमिका निभाई तथा प्रतियोगिता का समापन करते हुए प्रतियोगिता के संरक्षक अशोक सिंह ने खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए खिलाड़ियों को प्रेरित किया तथा इस प्रतियोगिता में, खेल प्रशिक्षक लव जी, श्रीप्रकाश, शशांक, ऋषि आदि उपस्थित रहें।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत

गाजीपुर।  भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में …