Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / बाल सुधार गृह बड़ागांव सादात में मूक बधिर किशोर की मौत

बाल सुधार गृह बड़ागांव सादात में मूक बधिर किशोर की मौत

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़ागांव स्थित बाल सुधार गृह (बालक) में रह रहे मूक बघिर किशोर प्रदीप (14) पुत्र धर्मपाल की मृत्यु हो गयी। किशोर को मंगलवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर मिर्जापुर पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सैदपुर के नायब तहसीलदार आशीष सिंह की निगरानी में पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बालगृह बड़ागांव के अधीक्षक रामप्रवेश मिश्रा ने पुलिस को लिखित सूचना देते हुए बताया कि किशोर प्रदीप की अचानक तबीयत खराब होने पर उसे मिर्जापुर पीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधीक्षक के अनुसार प्रदीप करीब एक साल पहले न्यायालय के निर्देश पर इस सुधार गृह में आवासित हुआ था। तभी से मूकबधिर और शारीरिक रुप से कमजोर था। वह कहां का रहने वाला था, यह ज्ञात नहीं हो सका था। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोर का शव पीएम हेतु जिला मुख्यालय भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …