गाजीपुर। के.वी .एस.इंस्टीट्यूट ऑफ़ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर मरदापुर, सादात के तत्वाधान में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिलाओं व पुरुषों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया, जबकि मरीजों का पंजीकरण किया गया था। नेत्र सर्जन डॉ. निशांत सिंह ने नेत्र संबंधी रोग से ग्रसित मरीजों का ऑपरेशन करने के साथ ही चिकित्सकीय सलाह और चश्मा तथा दवा का वितरण किया। यह शिविर मनिहारी की जिला पंचायत सदस्य एवं कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन की वाइस चेयरमैन डा. वन्दना यादव एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष व कृष्ण सुदामा ग्रुप के चेयरमैन डा. विजय कुमार यादव के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। संयोजक प्राचार्य इंजी. दिलीप राठौर ने बताया कि फरवरी 2023 तक प्रत्येक शनिवार को नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अबतक लगभग 5625लोगों का निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया था, जबकि इस वर्ष अब तक 1135लोगों का पंजीकरण हो चुका है। इनमें से 945लोगों का ऑपरेशन किया जा चुका है। इस शिविर में समीपवर्ती जनपद के लोगों को भी चिकित्सकीय सुविधा दिया जा रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। शिविर के आयोजन में प्रसासनिक अधिकारी डॉ रामअवध यादव ,मुकेश यादव , विनोद यादव,मनोज यादव, अजीत कुमार, आरके कटारिया, आदि का सराहनीय योगदान रहा ।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..