Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल के संस्थापक चेयरमैन उपेंद्र राय की माता जी के पुण्यतिथि पर विधायक मन्नू‍ अंसारी ने दी श्रद्धांजलि

भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल के संस्थापक चेयरमैन उपेंद्र राय की माता जी के पुण्यतिथि पर विधायक मन्नू‍ अंसारी ने दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। मुहम्‍मदाबाद विधायक शोएब उर्फ मन्‍नू अंसारी ने शनिवार को शेरपुर में भारत एक्‍सप्रेस न्‍यूज चैनल के संस्‍थापक चेयरमैन उपेंद्र राय की माता जी के पुण्‍यतिथि पर उन्‍हे पुष्‍पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक मन्‍नू अंसारी ने कहा कि मां का स्‍थान दुनिया में सबसे बड़ा है। उपर वाला भी मां को सर्वोच्‍च सम्‍मान देता है। हम लोगों का कर्तव्‍य है कि मां का सम्‍मान करें जिससे आने वाली पीढ़ी सबक लेकर हिंदुस्‍तान की गरिमा को बनाये रखे। विधायक मन्‍नू अंसारी का उपेंद्र राय ने स्‍वागत किया। इस अवसर पर शिवजी राय, डब्‍बू राय आदि लोग उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …