Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिले आमीर अली, गाजीपुर नगर में सपा की सियासत गरमाई

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिले आमीर अली, गाजीपुर नगर में सपा की सियासत गरमाई

शिवकुमार

गाजीपुर। सुप्रीम कोर्ट के हस्‍तक्षेप के बाद निकाय चुनाव भले ही कुछ महीने के लिए टल गया है लेकिन समाजवादी पार्टी में नगरपालिका गाजीपुर के टिकट के लिए रस्‍साकसी चरम पर है। राजधानी में सपा मुख्‍यालय में सपा नेता आमीर अली और अभिनव सिंह ने सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और निकाय चुनाव के संदर्भ में चर्चा किया। चर्चा के दौरान सदर विधायक जैकिशन साहू भी उपस्थित रहे। इस संदर्भ में आमीर अली ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात बहुत ही सकारात्‍मक रहा। निकाय चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुआ। उन्‍होने कहा कि इस बार नगरपालिका गाजीपुर में बदलाव की बयार है और समाजवादी पार्टी जरुर अपना झंडा लहरायेगी। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने हम लोगों को यह आश्‍वस्‍त किया कि पार्टी का वफादार कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेगा। आप लोग क्षेत्र में जाकर मेहनत कीजिये। इस मुलाकात के दौरान दिनेश यादव और डा. समीर सिंह की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना रहा क्‍योंकि इससे पहले इस चारो छात्र नेताओं की टीम ही राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं से मुलाकात करती थी।

 

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …