Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से संजीव सिंह बंटी ने दिया इस्तीफा, शाश्वत सिंह बने नए अध्यक्ष

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से संजीव सिंह बंटी ने दिया इस्तीफा, शाश्वत सिंह बने नए अध्यक्ष

गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक आहूत की गयी | इस बैठक में संस्था से जुड़े समस्त सदस्यों ने प्रतिभाग किया | बैठक के आरम्भ में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अपेक्स काउंसिल के सदस्य चुने जाने पर सभी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह का माल्यार्पण कर ससम्मान स्वागत किया गया | आज के बैठक में अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने “एक व्यक्ति एक पद” के नैतिक आधार पर संस्था के अपने अध्यक्ष पद से अधिकारिक रूप से इस्तीफा दे दिया | जिसे संस्था के वरिष्ठ सदस्य बरुन कुमार अग्रवाल ने पढ़कर सभा में उपस्थित सभी सदस्यों को सुनाया | उपस्थित सभी सदस्यों ने संजीव कुमार सिंह के विगत 37 वर्षों के कार्यविधि से प्रभावित हो यह निर्णय लिया कि इनके अनुभवों व मार्गदर्शन की सदा ही आवश्यकता रहेगी जिसे देखते हुए संजीव कुमार सिंह को संस्था का मुख्य संरक्षक नियुक्त करने की संस्तुति की गयी | विगत वर्षों में संस्था के युवा सदस्य शाश्वत सिंह की सक्रियता को देखते हुए बरुन कुमार अग्रवाल ने नए अध्यक्ष के रूप में शाश्वत सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे संस्था के सचिव समेत सभी सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार करते हुए शाश्वत सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया | इस अवसर पर बरुन कुमार अग्रवाल ने पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के 37 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों से सभा को अवगत कराया | बैठक के अंत में वरिष्ठ सदस्य योगेश कुमार वर्मा के आकस्मिक निधन पर उनकी मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी | आज की बैठक का संचालन रंजन सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विरिष्ट सदस्या विनीता सिंह ने किया |  पत्रकारों से हुयी वार्ता में अपेक्स काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन विशेषतः राजीव शुक्ल, युद्धवीर सिंह सहित सभी पदाधिकारी पूर्वांचल क्षेत्र के खिलाडियों के विकास के लिए विशेष रूप से कार्यशील है | यहाँ के खिलाडियों के लिए यह स्वर्णिम युग के शुरुआत के रूप में देखा जा सकता है |  इस बैठक में सजीव कुमार सिंह के अतिरिक्त नव नियुक्त अध्यक्ष शाश्वत सिंह, सचिव डॉ० उमेश चन्द्र राय, बरुन कुमार अग्रवाल, अजय सर्राफ, विनय कुमार सिंह, विनीता सिंह, वैभव सिंह, ओम नारायण सैनी, पारस यादव, सिकंदर प्रसाद गुप्ता, ज्ञानशील त्रिपाठी, डॉ० प्रकाश चन्द्र राय, डॉ०राजेश कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, संतोष कुमार केशरी, नरेन्द्र प्रजापति, मकबूल गौहरी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …