Breaking News
Home / खेल / कर्मवीर सत्यदेव सिंह स्मृति टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का छठवां मैच में विवेक क्रिकेट अकादमी 10 विकेट से जीती

कर्मवीर सत्यदेव सिंह स्मृति टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का छठवां मैच में विवेक क्रिकेट अकादमी 10 विकेट से जीती

गाजीपुर। स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रहे कर्मवीर सत्यदेव सिंह स्मृति टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का छठवां मैच आज गाजीपुर क्रिकेट अकादमी और विवेक क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया| मैच के आरम्भ में मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी निशांत सिंह ने सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया| आज के मैच में गाजीपुर क्रिकेट आकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया| पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजीपुर क्रिकेट आकादमी ने निर्धारित 20 ओवर में कुश पाण्डेय के 19 रन की बदौलत 09 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना पायी| विवेक क्रिकेट अकादमी के तरफ से आकाश सिंह ने सर्वाधित 4 विकेट, शौर्य प्रताप सिंह ने 2 विकेट तथा वत्सल एवं अनुज ने 1-1 विकेट लिया| 73 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विवेक क्रिकेट अकादमी ने मैच के 10वें ओवर में ही सत्यानन्द मौर्या (नाबाद 51) तथा शुभ खन्ना के नाबाद 15 रनों की बदौलत बिना किसी नुक्सान के 73 रन बनाकर मैच पर कब्ज़ा बना लिया|  आज के मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए आकाश सिंह को प्लेयर ऑफ़ दी मैच घोषित किया गया| आज के मैच में करण राय और स्मृति राय ने अंपायर, यशराज ने मैन्युअल स्कोरर तथा संजय यादव ने लाइव स्कोरर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, अजय सर्राफ, रंजन सिंह, समीर राय, संजय यादव, मो० आरिफ, अनूप कुमार सिंह, नरेन्द्र,  भरत कुशवाहा, सकील, ज्ञानचंद तथा खिलाडी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …