गाजीपुर। गहमर क्षेत्र के नवली निवासी,सीमा सुरक्षा बल के सिपाही विनोद पांडेय,उम्र लगभग 34 वर्ष, का असम के सिलिगुड़ी मे ड्यूटी के दौरान आकस्मिक दुर्घटना मे निधन होने पर भारतीय जनता पार्टी नेताओं,कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए शहीद जवान के अंत्येष्टि मे शामिल होकर, पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की रेवतीपुर मंडल अध्यक्ष रही आशा पांडेय के पाँच पुत्रों मे सबसे बड़े विनोद पांडेय के शव का पुरे सैनिक सम्मान के साथ आज बुधवार को पूर्वाह्न गहमर स्थित नरवाघाट पर अर्धसैनिक बल के जवानों ने सशस्त्र सलामी देकर अपने वीर जवान को अंतिम विदाई दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री द्वय ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह,दिलदारनगर नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश जायसवाल,पुर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय, अच्छे लाल गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह,मंडल अध्यक्ष लल्लन सिंह अन्य तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर जवान को अपनी श्रद्धांजलि दी।और परिजनों को ढाढस बधाया। शहीद जवान कि पत्नी नीतू पांडेय के अलावा दो पुत्र है। जिनकी उम्र 13 वर्ष और 8 वर्ष हैँ मुखाग्नि बडे पुत्र ओम जी ने दिया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..