गाजीपुर। 18वीं राष्ट्रीय इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट का आयोजन 12 से 14 जनवरी 2023 को बिहार में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 14 साल और 16 साल के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यह जानकारी गाजीपुर एथलेटिक्स संघ के सचिव डा० रुद्रपाल यादव व दिवाकर यादव ने संयुक्त रुप से दी हॆ। द्वय पदाधिकारियों ने बताया प्रदेश सरकार के द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र बिना चयन नहीं होगा। मानक पुरा करने वाले खिलाङी का चयन किया जायेगा। चयन 17 व18 दिसंबर 2022 को टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर के एथलेटिक्स ट्रैक में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी के पास जन्म प्रमाण पत्र पिछले कक्षा की मार्कशीट, आधार कार्ड आवश्यक है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..