गाजीपुर। एमबीबीएस द्वितीय बैच सत्र 2022-23 के छात्रों का white coat एवं चरक शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजकीय मेडिकल कालेज में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अर्याका अखौरी, कि उपस्थिति में सम्पादित हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस समारोह में प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज , वरिष्ट कोषाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं समस्त फैकल्टी मेम्बेर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे जिलाधिकारी छात्र-छात्राओ को उनके स्वर्णिंम भविष्य की शुभकामना देते हुए पठन-पाठन पर प्रोत्साहित किया। इस दौरान डा0 अन्नू मक्कर ने कालेज के पिछले 01 वर्ष की उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुप्रिया कुमारी ने किया तथा कार्यक्रम के समाप्ति पर डॉ नीरज कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..