Breaking News
Home / अपराध / ट्रक की चपेट में आने से युवा किसान की मौत

ट्रक की चपेट में आने से युवा किसान की मौत

गाजीपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के सकरताली निवासी जितेंद्र कुमार यादव पुत्र स्व गिरजा शंकर यादव उम्र लगभग 35 वर्ष की आज वृहस्पतिवार सायंकाल लगभग 8-00 बजे गाजीपुर बुजुर्गा मार्ग पर रूहीपुर चट्टी पर ट्रक द्वारा रौंद देने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।मृतक चार भाइयों मे सबसे छोटा था जो गांव पर रहकर ही खेती बारी का काम करता था। जितेंद्र कुमार यादव की पत्नी सीमा यादव एवं एक चार वर्ष की पुत्री तथा नौ माह का एक पुत्र है। जितेन्द्र खलिसापुर से निमंत्रण कर वापस आ रहा था। घटना की जानकारी होते ही परिजनों सहित ग्रामीणों मे शोक की लहर फैल गयी। यह जानकारी भाजपा के मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने दी।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …