Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्वतंत्रता संग्राम सेनानी‌ स्व. बंझूराम यादव की 33वीं पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी‌ स्व. बंझूराम यादव की 33वीं पुण्यतिथि पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद क्षेत्र के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी‌ स्व.बंझूराम यादव की 33 वीं पुण्यतिथि पर उनके शाहनिन्दा आवास पर कार्यक्रम का आयोजन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.बंझू यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो के आह्वान से प्रेरित होकर स्व.यादव अपने परिवार के सुखदुख का परित्याग कर उस आंदोलन में कूद गये। नगर के आर्य समाज मंदिर में बनाए गये अनाज के गोदाम को उन्होंने अपने साथियों सहित लूटकर अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने का कार्य किया था। गिरफ्तारी के पश्चात उन्हें सीतापुर जेल में अंग्रेजों ने बंद कर दिया था। वहीं मकान को नीलाम कर दिया था। उनकी रिहाई 15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने के बाद हुआ। उसके बाद की सरकार ने नीलाम जमीन को वापस कर दिया। उनके जेल जाने से परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न रहने से सरकार की ओर कई बार सरकारी स्तर से मदद का आफर मिला जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। यही नहीं नैनीताल में सरकार की ओर से करीब 40 बिगहा जमीन भी दिया गया लेकिन उन्होंने वहां जाने से इंकार कर दिया। उनके त्याग को आज भी भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आनंद कुमार त्रिपाठी, सरदार गुरुचरन सिंह, अरविंद यादव, शिवानंद यादव, अजय कुमार यादव, गणेश सिंह यादव, लालबाबू यादव, सोनू यादव, मनोज, राकेश, नीतिश, अमित, हैदर, सुजीत गुप्ता आदि शामिल। संचालन गोपाल सिंह यादव व आगंतुकों के प्रति आभार सेनानी पुत्र शिवप्रकाश यादव ने ज्ञापित किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

नरवर गांव की घटना के मामले में मुख्य अभियंता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच

गाजीपुर। जिले के मरदह के नरवर गांव में बुधवार सुबह काशीदास पूजन की तैयारी के …