गाजीपुर। क्रीड़ा अधिकारी अरविन्द यादव ने बताया कि जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वावधान में पं०दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दिनांक 21-11-2022 से 22-11-2022 तक जूनियर आयु वर्ग (आयु 2004 के बाद का होगा) बालको की जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना निर्धारित है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक टीम के खिलाड़ी को अपना आधार कार्ड अथवा आयु प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा, विजेता/उपविजेता प्राप्त करने वाले प्रत्येक वर्ग के टीम के खिलाड़ी को कमशः रू0-500 प्रति खिलाड़ी एवं रू0-400 प्रति खिलाड़ी को नगद पुरस्कार दिया जायेगा। विशेष जानकारी के लिए श्रीमती संगीता यादव फुटबाल प्रशिक्षका से अथवा कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..