Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / 104 साल होने पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा नंदगंज ने बैंक का जन्मदिन मनाया

104 साल होने पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा नंदगंज ने बैंक का जन्मदिन मनाया

नंदगंज (गाज़ीपुर )।आज यूनियन   बैंक ऑफ इंडिया शाखा नंदगंज पर व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा के पूर्व जिला संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता भानु प्रताप जायसवाल व शाखा प्रबंधक अक्षय साहा ने मिलकर केक काटा और खुशी का इजहार किया ।भाजपा नेता भानु प्रताप जायसवाल ने कहा कि बैंक  कर्मियों की आज मेहनत का नतीजा है कि बैंक आज इतनी ऊंचाई पर है ।आगे उन्होंने कहा कि  बैंक का कोई भारी से भारी काम हो बैंक के अंदर आने के बाद से बैंक कर्मी और शाखा प्रबंधक संतुष्ट कर ही देते हैं ,ये खूबी आज बैंक के खाताधारकों में देखी जा सकती है।अपने संबोधन मे शाखा प्रबंधक श्री साहा  ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश होती हैं कि बैंक की कोई योजना सरकार के तरफ से चले तो वो हर गांव तक पहुंचे ताकि किसान व्यापारी को इसका  लाभ मिल सके।आज  बैंक  104 साल पूरा होने पर बैंक के सारे कर्मचारियों ने मुबारकबाद देते हुए एक दूसरे से हाथ मिलाया और  शाखा प्रबंधक ने आए सारे लोगो का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया व सारे कर्मचारियों को अपने हाथो से केक खिलाया।उपस्थित लोगो में  राकेश ठाकुर, कृपाशंकर सिंह ,राम अवतार सिंह कुशवाहा ,आई बी पिटर ,कृपा सिंह ,सुदामा पाल ,सुफियान अहमद, हरिकेश यादव ,योगेश पासवान, पप्पू जायसवाल,पत्रकार विजय श्रीवास्तव, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के पूर्व अध्यक्ष आबिद शमीम ,देवास रेसिंग आदि और व्यापारी लोग उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …