Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक संजीव कुमार सिंह की अध्‍यक्षता में सम्‍पन्‍न

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक संजीव कुमार सिंह की अध्‍यक्षता में सम्‍पन्‍न

गाजीपुर। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक गाजीपुर मंडल कार्यालय में अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुयी।बैठक में संस्था द्वारा यह निर्णय लिया गया कि आगामी गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप लीग मैच के लिए आयोजक का शीघ्र ही निर्धारण किया जाये। इस अवसर पर जनपद गाजीपुर में कार्यरत सभी क्लबों से अपील की गयी कि आयोजन हेतु अगले 03 दिनों में अपने प्रस्ताव गाजीपुर मंडल कार्यालय, पता – सुहासिनी परिसर, रायगंज, सांगतकला, गाजीपुर (उ०प्र०) में अविलंब प्रस्तुत करें। बैठक में अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के अतिरिक्त सचिव डॉ० उमेश चन्द्र राय, बरुन अग्रवाल सहित शाश्वत सिंह (वर्चुअल), अजय सर्राफ, विनय कुमार सिंह, डॉ प्रकाश चन्द्र राय, संजय राय, मो० आरिफ, रंजन सिंह, संजय यादव, सिकंदर प्रसाद (वर्चुअल), पारस यादव आदि पदाधिकारी शामिल थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …