Breaking News
Home / खेल / 28 अक्टूबर को होगा सबजूनियर बालकों के कुश्ती का ट्रायल

28 अक्टूबर को होगा सबजूनियर बालकों के कुश्ती का ट्रायल

गाजीपुर। क्रीड़ा अधिकारी गाजीपुर ने बताया है कि जिला खेल कार्यालय, गाजीपुर के तत्वावधान में सबजूनियर बालकों की कुश्ती का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 28-10-2022 को प्रातः 09ः00 बजे से नेहरू स्पोर्टस स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर में किया जाना सुनिश्चित हुआ हैं। इच्छुक बालक अपनी प्रविष्टि दिनांक 28-10-2022 को प्रातः- 8:30 बजे तक कार्यालय में दे सकते हैं। साथ ही पात्रता प्रमाण पत्र फोटो युक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश निःशुल्क होगा, सबजूनियर बालकों की आयु 15 वर्ष से 17 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

पीजी कॉलेज, गाजीपुर की चार छात्राओं का अखिल भारतीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

गाजीपुर। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के अंतर्गत त्रिपुरा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ईस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल …